April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

दो दिन से लापता व्यक्ति को गुलदार ने मौत के घाट उतारा, क्षेत्र में दहशत

दो दिन से लापता व्यक्ति को गुलदार ने मौत के घाट उतारा, क्षेत्र में दहशत

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के मंगोली ग्राम सभा के धूरा तोक में दो दिन से लापता भुवन राम (45) पुत्र देव राम को गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

घटना से आसपास के ग्रामीणों में भय का माहोल उत्पन्न हो गया है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

बुधवार को वन विभाग के रेंजर नारायण दत्त पांडेय ने बताया कि भुवन राम मंगलवार से लापता था। सूचना मिलने पर चलाए गए सर्च अभियान के दौरान देर शाम उसके शव को मंगोली के पास जंगल से बरामद किया गया। रेंजर के अनुसार गुलदार ने शव के अधिकांश हिस्से को खा लिया है। वन विभाग नियमों के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा देगी। वहीं, थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने शव का पंचनामा पूरा कर पोस्टमार्टम कराने की बात कही।

वन विभाग की टीम घटना स्थल पर लगातार गश्त कर रही है और लोगों से जंगल में सावधानी बरतने की अपील की गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।इसके साथ ही गुलदार के हमले के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

शेयर करे