रिपोर्टर..
शंकर जोशी
चंपावत ।
श्यामलाताल में 13 से 15 नवंबर तक विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल द्वारा गंभीर जोड़ों के दर्द (गठिया) एवं सामान्य रोगों का निःशुल्क विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान प्रख्यात चिकित्सक डॉ. श्यामाशीष बंधोपाध्याय द्वारा परीक्षण कर आवश्यक उपचार और दवाइयों का वितरण किया जाएगा। शिविर प्रतिदिन सुबह 9.30 से 12 बजे तक चलेगा। मरीजों के लिए सुखीढांग बृजनगर से श्यामलाताल तक एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी, जिससे आवागमन में सुविधा रहेगी।

More Stories
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत