सोमवार, 11 नवंबर (दिल्ली)। कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। साथ ही, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पद पर प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर डॉ. हरक सिंह रावत की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है। ये दोनों नियुक्तियां भी तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन महारा को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल किया है। पार्टी ने महारा के बतौर अध्यक्ष किए गए योगदान की सराहना की है।

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे