निवर्तमान अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा को दी भावपूर्ण विदाई
जिलाधिकारी और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
चंपावत। जिला सभागार चंपावत में मंगलवार को निवर्तमान अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी समेत जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।समारोह में वक्ताओं ने श्री शर्मा के कुशल प्रशासनिक नेतृत्व, सौम्य व्यवहार और सहयोगपूर्ण कार्यशैली की सराहना की।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि श्री शर्मा ने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट दक्षता और संवेदनशीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने उनके भावी उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. खाती और अपर जिलाधिकारी श्री गोस्वामी ने भी शर्मा को नई जिम्मेदारी में सफलता की कामना की।
अपने संबोधन में जयवर्धन शर्मा ने जनपद चंपावत के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि चंपावत में कार्यकाल उनके लिए प्रेरणादायी अनुभव रहा है। उन्होंने अधिकारियों को जनपद के विकास कार्यों में निष्ठा और टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार