September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

नघान क्षेत्र में एक 38 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। नघान क्षेत्र में एक युवक शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार नघान गांव के मनोहर जोशी (38) पुत्र ईश्वरी दत्त जोशी ने पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली है। जिसमें उनकी मौत हो गई। मनोहर जोशी राजमिस्त्री का कार्य करते थे उनके दो बेटे हैं जिसमें एक की उम्र 15 और दूसरी की उम्र 19 वर्ष से बताई जा रही है। उनकी मौत से गांव में और परिवार में मातम पसरा है।

चंपावत कोतवाल बी एस बिष्ट ने बताया मंगलवार सुबह सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहा नघान निवासी मनोहर जोशी पुत्र ईश्वरी दत्त जोशी ने घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर फंदे में एक पेड़ से लटके मिले।
जिससे उनकी मौत हो गई। कोतवाल बिष्ट ने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच की जा रही है।
कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

शेयर करे