September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बीमारी से जंग जीती इंदू, दीपावली पर सचिन जोशी ने पहुंचकर बढ़ाई खुशियां

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत।

चार माह पहले बीमार महिला की मदद को आगे आए युवक, दीपावली पर बढ़ाई खुशियां

चंपावत। चार माह पूर्व गंभीर रूप से बीमार पड़ी बाराकोट क्षेत्र के लुवाकोट गांव निवासी इंदू अधिकारी की जिंदगी अब पटरी पर लौट आई है। इलाज के लिए धन की कमी और तीमारदार न होने से परेशान इंदू को समाजसेवी सचिन जोशी ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। सामाजिक सहयोग से हुआ इलाज अब रंग लाने लगा है।दीपावली के दिन सचिन जोशी लुवाकोट पहुंचे और इंदू अधिकारी का हालचाल जाना।

इंदू अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनके चेहरे पर लौट आई मुस्कान को देखकर परिजन और सहयोगी भावुक हो उठे।चंपावत स्थित चंदन लैब में कार्यरत रमेश जोशी ने आपसी सहयोग से जुटाई गई ₹13,400 की राशि और ₹4,000 की अन्य सहायता राशि, कुल ₹17,400, इंदू अधिकारी के परिवार को सौंपी। सचिन जोशी ने सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के ऐसे सहयोग से ही मानवीय संवेदनाएं जीवित रहती हैं।

शेयर करे