April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

सोराई के ग्रामीणों का सपना अब होगा साकार, पीएमजीएसवाई के तहत बनेगी सड़क

सोराई के ग्रामीणों का सपना अब होगा साकार, पीएमजीएसवाई के तहत बनेगी सड़क

चंपावत। लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे तल्लादेश गांव के ग्रामीणों का सपना अब शीघ्र ही साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सोराई गांव तक सड़क निर्माण का कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। सर्वे प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और विभागीय स्तर पर निर्माण की तैयारी अंतिम चरण में है।

अब तक सड़क से वंचित रहने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते थे। ग्रामीणों ने कई बार सड़क निर्माण की मांग उठाई थी।

भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार आदर्श जिले की परिकल्पना को साकार करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में अब भी सड़क सुविधा नहीं पहुंची है, वहां युद्ध स्तर पर प्रस्ताव तैयार कर सभी अड़चनों को दूर किया जा रहा है। तल्लादेश के सोराई गांव तक शीघ्र सड़क पहुंचाई जाएगी।

जिलाधिकारी लगातार इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं ताकि कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।लोक निर्माण विभाग चंपावत डिवीजन के अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र पलाड़िया ने बताया कि सोराई गांव को सड़क से जोड़ने के लिए सर्वे की प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी थी। अब इस मार्ग को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और विकास की नई राह खुलेगी।

शेयर करे