April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

संस्कृत प्रवक्ता ललित मोहन को पीएचडी की उपाधि, विश्वविद्यालय में हुआ सम्मान

प्रवक्ता ललित मोहन को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की उपाधि

चंपावत। जीआईसी रौंशाल के प्रवक्ता ललित मोहन को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” (Ph.D.) की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

यह उपाधि उन्हें 15 अक्टूबर को हरियाणा स्थित बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रदान की गई। समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री महीपाल टांडा की गरिमामयी उपस्थिति में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बालक नाथ योगी ने यह उपाधि प्रदान की।

ललित मोहन ने संस्कृत विषय में डॉ. हरिओम आर्य, सहायक प्रोफेसर संस्कृत विभाग, के निर्देशन में “महाकवि कालिदास के नाटकों में प्रकृति निरूपण – एक समीक्षात्मक अध्ययन” विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। उन्होंने इंटर, बीए, एमए (संस्कृत व हिन्दी) तथा बी.एड की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है।तीन वर्ष पूर्व ललित मोहन ने “योग प्राणायाम से नशामुक्त भारत” अभियान की शुरुआत की थी, जिसके माध्यम से उन्होंने अनेक छात्र-छात्राओं को योग और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया।

एमए संस्कृत में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के मेधावी छात्र के रूप में उन्हें उत्तराखंड संस्कृत अकादमी से भी सम्मानित किया जा चुका है।इस उपलब्धि पर संस्कृत निदेशक डॉ. वाजश्रवा आर्य,  सामश्रवा आर्य, शिक्षक सुरेश राम, भवानी देवी, गीता मोहन, प्रधानाचार्य मोहन कलोनी सहित विद्यालय परिवार एवं छात्रों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

शेयर करे