मेहनतकशों तक पहुँची दीपावली की मिठास, जिलाधिकारी ने जताया आभार स्वाला पहुँचे डीएम, जेसीबी ऑपरेटरों और कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं
चंपावत। दीपावली की रात जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्वाला पहुँचकर सड़क निर्माण व रखरखाव कार्य में लगे जेसीबी ऑपरेटरों और कर्मचारियों संग दीपावली मनाई। उन्होंने श्रमिकों को मिठाई वितरण करते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं और उनके परिश्रम के प्रति आभार जताया।
डीएम ने कहा कि मानसून के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों में भी लगातार फील्ड में डटे रहना और सड़कों को सुचारू बनाए रखना सराहनीय है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से सुरक्षित कार्य करने तथा सौहार्द, सहयोग और सकारात्मकता के साथ जिले के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के आत्मीय व्यवहार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहल उन्हें और अधिक ऊर्जा व समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है।

More Stories
800 रुपये में बिना जांच मेडिकल रिपोर्ट! जिला अस्पताल के ENT सर्जन ने मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए लिखी जांच
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश