September 14, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही बस (UK 04PA/2380) के सड़क पर पलटने से 15 यात्री घायल

Dukan Ad
Dukan Ad

बस्तिया के पास पलटी केमू बस, 15 घायल

टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्तिया के समीप शुक्रवार शाम को केमू की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस (UK 04PA/2380) टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही थी। पलटने से 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें चार को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।बस में चालक-परिचालक समेत 25 लोग सवार थे। यात्री हरिद्वार, कोटद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मुरादाबाद और पिथौरागढ़ से आए रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस के कर्मचारी बताए गए हैं, जो पिथौरागढ़ जा रहे थे।दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को आपात सेवा

108 से टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां CMS डॉ. घनश्याम तिवारी, डॉ. ज्ञानेश्वर यादव, डॉ. मानवेंद्र शुक्ला, फार्मासिस्ट जेएस कुंवर और महेश भट्ट ने प्राथमिक उपचार किया। मोनिका, तनवीर, नसरीन और विमल कुमार को गंभीर चोटों के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया।घटना के बाद घायलों का हालचाल जानने SDM आकाश जोशी, CO वंदना वर्मा और ARTO सुरेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे।

शेयर करे