July 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर में पेट्रोल पंप के पास कार में मिला फौजी का शव, दम घुटने से मौत की आशंका

टनकपुर में पेट्रोल पंप के पास कार में मिला फौजी का शव, दम घुटने से मौत की आशंका

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में शुक्रवार को एक फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी कार से बरामद हुआ। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रारंभिक जांच में दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को टनकपुर के एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी कार में एक व्यक्ति को बेसुध हालत में देखा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी जांच की तो वह मृत पाया गया।

मृतक की पहचान जय प्रकाश (40) पुत्र महानंद भट्ट निवासी नानकमत्ता (मूल निवासी बनकटिया सूखीढांग) के रूप में हुई है।बताया गया कि जय प्रकाश पंजाब के भटिंडा में आर्मी इंटेलिजेंस में हवलदार के पद पर तैनात थे और एक सप्ताह पूर्व ही छुट्टी पर घर आए थे। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

शेयर करे