September 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

प्रांतीय अधिवेशन को लेकर उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज की बैठक 15 अक्तूबर को

Dukan Ad
Dukan Ad

अधिवेशन मुद्दों पर 15 को बैठक

चंपावत। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन का आठवां प्रांतीय अधिवेशन 29 अक्तूबर को देहरादून में होगा। अधिवेशन में उठाए जाने वाले जिला स्तरीय मुद्दों पर चर्चा के लिए 15 अक्तूबर को अपराह्न 2 बजे मुख्य शिक्षाधिकारी सभागार में बैठक बुलाई गई है।जिलाध्यक्ष विनोद कुमार और महामंत्री जीवन चंद्र ओली ने बताया कि अधिवेशन में नई प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव भी होंगे। प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेने वाले कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चार दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया है।

शेयर करे