युवक कांग्रेस चुनावों की तैयारियां तेज, 16 हजार युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य
चंपावत। भारतीय युवक कांग्रेस (आईवाईसी) के आगामी चुनावों के लिए तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। 9 अक्टूबर को चंपावत पहुंचे युवा कांग्रेस के जिला समन्वयक मिसबाबुल हसन ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनाव की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि इस बार जिले में 16 हजार युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।मिसबाबुल हसन ने कहा कि लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस शिक्षा, रोजगार सहित युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है, जिससे नौजवान बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। सदस्यता अभियान 6 अक्टूबर से शुरू होगा। नामांकन प्रक्रिया 23 से 30 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि मतदान 10 नवंबर से 9 दिसंबर तक होगा।
“नेता बनो, नेता चुनो, उत्तराखंड की आवाज बनो” थीम के तहत युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश मेहरा, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश खर्कवाल, जिला महामंत्री एडवोकेट निर्मल सिंह तड़ागी, उपाध्यक्ष मुरलीधर जोशी, बालादत्त थ्वाल, नगर अध्यक्ष सौरभ शाह, मंडल अध्यक्ष कमल सिंह भंडारी, जोत सिंह, केदार सिंह सामंत, रमेश चंद्र जोशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

More Stories
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार
मुकेश महराना ने संभाला चाय परिषद उपाध्यक्ष का दायित्व, सीएम धामी और पूर्व सीएम कोश्यारी से लिया आशीर्वाद