ऑल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे 53 क्वार्टर अवैध शराब, चंपावत पुलिस की चैकिंग में शातिर गिरफ्तार
चंपावत। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए 53 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से ऑल्टो कार भी जब्त की गई है।पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी चंपावत के पर्यवेक्षण में 06 अक्टूबर 2025 को चौकी चल्थी पुलिस टीम ने नौलापानी झाला कुड़ी रोड के पास चैकिंग के दौरान सुंदर सिंह उर्फ शरू (पुत्र श्री शोबन सिंह, ग्राम कर्णकरायत, थाना लोहाघाट, उम्र 32 वर्ष) को 53 क्वार्टर McDowell Whiskey के साथ पकड़ा। उक्त शराब की तस्करी वह ऑल्टो कार (UK 07 AN 2260) से कर रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली चंपावत में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।बरामदगी विवरण53 क्वार्टर McDowell Whiskeyऑल्टो कार (UK 07 AN 2260)कार्रवाई करने वाली पुलिस टीमउप निरीक्षक राकेश कठायत, प्रभारी चौकी चल्थीकांस्टेबल कमल नाथकांस्टेबल चंद्र सिंहकांस्टेबल गौरव चौधरीचालक इसरार शामिल रहे।

More Stories
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत