दियूरी इंटर कॉलेज में वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह संपन्न छात्रों को दिलाई गई वन्यजीव संरक्षण की शपथ
दियूरी (चंपावत), 6 अक्तूबर — राजकीय इंटर कॉलेज, दियूरी में सोमवार को ‘वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और आमजन में वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण की महत्ता को समझाने और उनमें संवेदनशीलता बढ़ाने का था। य
ह आयोजन चंपावत वन प्रभाग के चंपावत अनुभाग के कर्मचारियों की देखरेख में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शशि कांत सिंह ने की। इस अवसर पर वन दरोगा मोहित चौड़कोटी, वन बीट अधिकारी बलवंत सिंह भंडारी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
वक्ताओं ने वन्य जीवों के संरक्षण, पारिस्थितिकी संतुलन और पर्यावरण सुरक्षा पर विस्तार से विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे प्राकृतिक संसाधनों और वन संपदा की रक्षा में अपना योगदान दें और वन्य जीवों के प्रति संवेदनशील बने रहें।वन विभाग के अधिकारियों ने वन्य जीवों के आवास, व्यवहार और संरक्षण के उपायों पर जानकारी दी।
उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को वन्य जीव संरक्षण की शपथ दिलाई गई और सभी से उनके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के ओम प्रकाश उपाध्याय, रीना राणा, रवि कुमार, नंदी डांगी, बबली राणा, प्रकाश नाथ, मनोरमा और रमेश सिंह बिष्ट सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

More Stories
जनता मिलन में 88 शिकायतों पर हुई कार्यवाही, डीएम ने समयबद्ध शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए
ज्ञानखेडा में खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन के तहत होम स्टे में योगाभ्यास