चम्पावत : टोमेटो फ्लू से बचाव को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सक्रियचम्पावत, 07 अक्टूबर 2025। जिले में टोमेटो फ्लू (Tomato Flu) के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने इस खतरनाक बीमारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं और सभी संबंधित अस्पतालों तथा स्वास्थ्य केंद्रों को कड़ी निगरानी का आदेश दिया है।डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि यह बीमारी मुख्य रूप से एक से नौ वर्ष की आयु के बच्चों को प्रभावित करती है, जिनमें बुखार, शरीर पर लाल चकत्ते, और हाथ-पैर तथा मुंह में फफोले जैसे लक्षण देखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बीमारी की समय पर पहचान और मरीजों का आइसोलेट करना संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है।बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू नाथ ने कहा कि यदि बच्चों में उक्त लक्षण पाए जाएं तो उन्हें तुरंत आइसोलेट कर चिकित्सा सहायता प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को स्कूल या सार्वजनिक स्थानों पर न भेजें ताकि बीमारी और न फैले।जिला प्रशासन ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे ओपीडी में बुखार या दाने वाले मरीजों की विशेष तौर पर जांच करें और शक होने पर तुरंत सीएमओ कार्यालय को सूचित करें। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने आरबीएसके टीम, सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जागरूकता अभियानों को भी तेज कर दिया है।स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों एवं अभिभावकों को सावधानी के लिए ये सुझाव भी दिए हैं:बच्चे में बुखार या शरीर पर दाने दिखने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।संक्रमित बच्चों को घर पर रखें और उन्हें स्कूल या सार्वजनिक स्थानों पर न भेजें।बच्चों को स्वच्छता का प्रबल रूप से पालन करने तथा बार-बार हाथ धोने की आदत डालें।संक्रमित खिलौने, कपड़े और सामान अन्य बच्चों से दूर रखें।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग ने संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और जनता से अपील की है कि वे सतर्कता बनाए रखें।यह संक्रमण रोकने के लिए अब जिले में विशेष सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है ताकि बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा की जा सके।
टोमेटो फ्लू से बचाव को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार