September 14, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

फायर स्टेशन टनकपुर का त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन, पेड़ गिरने से फंसे बच्चों को सकुशल निकाला

Dukan Ad
Dukan Ad

फायर स्टेशन टनकपुर का त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन, पेड़ गिरने से फंसे बच्चों को सकुशल निकाला

टनकपुर (चंपावत), 07 अक्टूबर। कैनाल रोड, बनबसा क्षेत्र में आज दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब अचानक एक विशालकाय पेड़ कई घरों की छप्परों पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची।जांच में पता चला कि पेड़ गिरने से श्री राम अवतार कश्यप के रसोईघर और टिन की छप्पर, श्री रामपाल के छप्पर का टिन, तथा श्री अरविंद कश्यप के लकड़ी और टिन के छप्पर क्षतिग्रस्त हुए। इस दौरान दो बच्चे घर के अंदर फंस गए थे।फायर टीम ने तत्परता दिखाते हुए वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे टुकड़ों में काटा और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। टीम के इस साहसिक और त्वरित प्रयास से बड़ा हादसा टल गया तथा अधिक नुकसान से घरों को भी बचा लिया गया।स्थानीय नागरिकों ने फायर स्टेशन टनकपुर की इस कुशल एवं सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की है।

शेयर करे