September 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बस्तिया में ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

Dukan Ad
Dukan Ad

बस्तिया में ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

बस्तिया (चम्पावत)।

ग्राम पंचायत बस्तिया में मंगलवार को ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के सामने ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान को लेकर चर्चा हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा शामिल रही, जबकि अध्यक्षता नोडल अधिकारी केके श्रीवास्तव व अंकित कुमार ने की। संचालन ग्राम प्रधान सरोज देवी ने किया।ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन से पेयजल किल्लत दूर करने, पीडब्ल्यूडी से आंतरिक मार्गों पर इंटरलॉक टाइल्स लगाने, सिंचाई विभाग से नहर सुधार और नलकूप गूल निर्माण, टनकपुर-अस्कोट सीसी मार्ग के जीर्णोद्धार, जल संस्थान से नए हैंडपम्प लगाने और खराब हैंडपम्पों की मरम्मत की मांग रखी।इसके अलावा कृषि विभाग से तारबाड़ और मृदा जांच कराने, वन विभाग से सोलर फेंसिंग, मेला स्थल में चारदीवारी निर्माण, धर्मशाला निर्माण और सौर लाइटें लगाने की मांग भी की गई।इस मौके पर भुवन चंद्र पाण्डेय, संजय कुमार, लक्ष्मण सिंह सामंत, तनूजा देव, मयंक भट्ट, नरेन्द्र प्रसाद, केशव चंद, दिनेश भट्ट, रवि कुमार, रश्मि जोशी, रिंकी गुप्ता, चन्द्रकला पाण्डेय, राकेश कोहली समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करे