September 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

खाई में गिरा ढलान में खड़ा पिकअप, बड़ा हादसा टला

Dukan Ad
Dukan Ad

खाई में गिरा ढलान में खड़ा पिकअप, बड़ा हादसा टला

लोहाघाट। विकासखंड बाराकोट के खोला सुनार के पास मंगलवार की सुबह एक पिकअप वाहन ढलान में खड़ा होने के दौरान अचानक असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वाहन में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।मिली जानकारी के अनुसार, बीएसएनएल के कार्य में इस्तेमाल हो रहा पिकअप वाहन (संख्या यूपी 57 टी 9007) करीब सुबह 10 बजे ढलान वाले रास्ते पर खड़ा था। तभी अचानक पीछे का पहिया खिसकने से वाहन लगभग 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा।कंपनी के इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि चालक राजवीर बाराकोट के खोला सुनार क्षेत्र में निर्माण सामग्री और मजदूरों को लेकर पहुंचा था। मजदूरों को उतारने के बाद वाहन ढलान किनारे खड़ा किया गया था। कुछ देर बाद पिछले पहिए के नीचे लगाया गया पत्थर हट गया, जिससे वाहन नीचे लुढ़क गया।चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना में केवल वाहन को नुकसान पहुंचा है, जानमाल की कोई हानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

शेयर करे