September 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

#चंपावत जिला अस्पताल से जटिल प्रसव बताकर किया रेफर हल्द्वानी हायर सेंटर में हुआ सामान्य प्रसव

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत ।
चंपावत। जिला अस्पताल रेफर केंद्र बनकर रह गया है । 50 किलोमीटर दूर से आई गर्भवती महिला हेमा जोशी उम्र 31 वर्ष को जटिल प्रसव बता कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिले के दो अस्पतालों में गर्भवती को इलाज नहीं मिला। तीन दिन पाटी अस्पताल में इलाज करने के बाद गर्भवती को शुक्रवार को दोपहर में 12:00 बजे रेफर कर दिया गया। पति प्रमोद जोशी ने बताया कि जिला अस्पताल में शुक्रवार को 2:00 बजे पहुंचे जहां से रात को 10:00 बजे बताया गया कि प्रसव पीड़ा नहीं उठ रही है इसलिए हायर सेंटर रेफर करना पड़ेगा।
ड्यूटी में तैनात डाक्टर और स्टाफ नर्स से प्रार्थना की गई की वह गरीब परिवार से हैं और लिखकर भी दे देंगे लेकिन उन्होंने भर्ती करने से मना कर दिया।

बाद में 108 से हल्द्वानी सुशीला तिवारी लेकर गए जहां आज शनिवार को 8:30 बजे सामान्य प्रसव हो गया।
सीएमओ देवेश चौहान ने बताया कि एलएमओ डॉ नूतन द्वारा गर्भवती महिला का उपचार किया गया। गर्भ में पल रहे शिशु की धड़कन बड़ी हुई थी। जिला अस्पताल में एनआईसीयू संचालित नहीं हो रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश में थे। जिस वजह से गर्भवती को रेफर करना पड़ा।
पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी का कहना है कि जिला अस्पताल रेफर केंद्र बनकर रह गया है। आदर्श चंपावत के लाख दावे हो रहे हैं लेकिन यहां महिलाओं का सामान्य प्रसव भी नहीं हो पा रहा है। मैंने पीएमएस से भी गर्भवती महिला को लेकर वार्ता की लेकिन वह भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए ।

शेयर करे