चंपावत।
अपने कैंटर व सामने खड़े कैंटर के बीच दब कर चालक की मौत हुई ।
बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद के मुताबिक शनिवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे गैरी (बाराकोट) निवासी कैंटर चालक पंकज कुमार पुत्र डिगर राम (30) टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। चालक के द्वारा अपने घर गैरी जाने के लिए कैंटर को संतोला में सड़क किनारे खड़ा किया। उन्होंने बताया कैंटर से उतरकर पंकज ओट लगा रहा था, तभी अचानक से कैंटर ढलान में आगे की ओर लुढक गया और चालक पंकज अपने कैंटर व सामने खड़े कैंटर के बीच दब गया। जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई। चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया आसपास के लोगों ने किसी तरह वाहन को पीछे कर पंकज को दोनों वाहनों के बीच से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और 108 की मदद से चालक को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया आज रविवार को मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के दो बच्चे हैं। अचानक हुई इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
दो सामने खड़े कैंटर के बीच दब कर चालक की मौत हुई

More Stories
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में चंपावत जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन हाईस्कूल में 5वां, इंटरमीडिएट में चौथा स्थान
बोर्ड परीक्षा परिणाम में अपेक्षा से कम नंबर आने पर छात्र ने लगाई फांसी
डॉ. लता खर्कवाल ने लोहावती नदी एवं उसके आसपास के जल स्रोतों की गुणवत्ता पर किया शोध