चंपावत/बाराकोट। बाराकोट मंडल के चौमेल में भी भाजपा की दिल्ली में हुई ऐतिहासिक जीत का कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
भाजपा महामंत्री अजय बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया साथ ही उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिए दिल्ली की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण भाजपा हर चुनाव में अपना परचम लहरा रही है।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता राजकिशोर बिष्ट, शेखर शर्मा,मनोज सिंह,कुलदीप फर्त्याल, जगदीश चौधरी,पवन कुमार,गुड्डी देवी आदि मौजूद रहे।

More Stories
चंपावत के फायरमैन नीरज जोशी ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक
ग्राम लफड़ा में गुलदार का आतंक, बैल को बनाया निवाला
हिंग्ला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण को मिले 48.41 लाख रुपये