September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

दिल्ली की ऐतिहासिक जीत पर चंपावत में भाजपा ने मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी कर मनाया जश्न

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। चंपावत जिला मुख्यालय में भाजपा ने दिल्ली की ऐतिहासिक जीत पर मुख्य बाजार में मिष्ठान वितरण तथा आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
इस दौरान नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम पांडे के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दोनों ने दिल्ली की ऐतिहासिक जीत पर दिल्ली वासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से भाजपा ने दिल्ली में अपना परचम लहराया है। इस दौरान कार्यक्रम में भाजयुमो अध्यक्ष गौरव पांडे, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, कपिल खर्कवाल, पारस महर, हरीश जोशी, रोहित बिष्ट समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करे