चंपावत। कांग्रेस प्रत्याशी नीमा कठायत ने सेलाखोला,रोपा,ब्लॉक रोड़, तेलवाड़ा में धुआंधार चुनाव प्रचार किया।
नगर के कई हिस्सों में घर-घर प्रचार कर पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में हुए जन संपर्क किया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाथ को लोगों का साथ मिल रहा है। योग्य और शिक्षित प्रत्याशी नीमा कठायत को अपना प्रत्याशी बनाया है। नीमा कठायत के जीतने पर नगर में भ्रष्टाचार मुक्त विकास कार्य होंगे। चुनाव प्रचार में
आशा देवी, दीपा कुंवर, सोनिया कुमारी, कमला पांगती, अंजू जोशी, तुलसी जोशी, छत्तर सिंह कठायत, उमेश खर्कवाल, जिला महामंत्री एडवोकेट निर्मल सिंह तड़ागी, अध्यक्ष नीरज वर्मा, अशोक वर्मा, श्याम सिंह कार्की, सौरभ साह, अशोक कार्की सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता थे।
कांग्रेस प्रत्याशी नीमा कठायत ने सेलाखोला,रोपा,ब्लॉक रोड़, तेलवाड़ा में किया चुनाव प्रचार

More Stories
पुल्ला गुमदेश उप तहसील का मुख्यालय अब किमतोली में: शासन की अधिसूचना जारी
जनता मिलन कार्यक्रम में 42 शिकायतों का त्वरित निस्तारण
लोहाघाट निवासी आयुष श्री भावे का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर अमेरिका के लिए हुआ चयन, GRE परीक्षा पास की