चंपावत। चंपावत नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस से अध्यक्ष पद की कांग्रेस की प्रत्याशी नीमा कठायत ने तल्लीहाट, मल्लीहाट, मांजबुंगा सहित कई नगर के कई हिस्सों में घर घर प्रचार कर पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में हुए जन संपर्क किया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाथ को लोगों का साथ मिल रहा है। योग्य और शिक्षित प्रत्याशी नीमा कठायत को अपना प्रत्याशी बनाया है। नीमा कठायत के जीतने पर नगर में भ्रष्टाचार मुक्त विकास कार्य होंगे। चुनाव प्रचार में
आशा देवी, दीपा कुंवर, सोनिया कुमारी, कमला पांगती, अंजू जोशी, तुलसी जोशी, छत्तर सिंह कठायत, उमेश खर्कवाल, जिला महामंत्री एडवोकेट निर्मल सिंह तड़ागी, अध्यक्ष नीरज वर्मा, अशोक वर्मा, श्याम सिंह कार्की, सौरभ साह, अशोक कार्की सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता थे।
को

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी