June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा ने चंपावत बाजार में किया चुनाव प्रचार, अपने चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर में मोहर लगाकर जीत दिलाने की करी अपील

चंपावत। चंपावत नगरपालिका के अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा ने खटकना पुल से लेकर चंपावत बाज़ार में चुनाव प्रचार किया ।
निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा के नेतृत्व में चंपावत के खटकना पुल से शुरू कर चंपावत के विभिन्न स्थानों में रोड शो के जरिए समर्थन की अपील की। इस दौरान विजय वर्मा के कार्यकाल हुए विकास कार्यों को आम जनता को बताया । उनके चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर में मोहर लगाकर जीत दिलाने की अपील की।
चुनाव प्रचार में अल्का वर्मा, मंजू देवी, अंकित खर्कवाल, हेमंत वर्मा, विपिन खर्कवाल, मोहित सिंह, रोहित तड़ागी, निक्की साह, प्रकाश खर्कवाल, प्रमोद बड़ेला, मोहित सिंह, रामू पालीवाल, अंकित खर्कवाल, राजेश जोशी, दीक्षित भट्ट, बसंत जोशी, गोलू गंगोला आदि शामिल थे।

शेयर करे