September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा को मिल रहा जनता का अपार समर्थन

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। नगर निकाय चुनाव चंपावत में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ममता वर्मा को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। बुधवार को उन्होंने चंपावत नगर के विभिन्न वार्डों में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनके पति निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को आम जनता को बताया गया। साथ ही समर्थकों ने कहा कि विजय वर्मा ने हर वार्ड में तमाम विकास कार्य किए। नगर के अंतर्गत मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण हो या शुद्ध पेयजल की व्यवस्था। प्रचार के दौरान ममता वर्मा के चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर पर मोहर लगाकर बाहरी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। चुनाव प्रचार में अल्का वर्मा, मंजू देवी,अंकित खर्कवाल,हेमंत वर्मा, विपिन खर्कवाल, मोहित सिंह ,रोहित तड़ागी, निक्की साह , प्रकाश खर्कवाल,प्रमोद बड़ेला, मोहित सिंह, रामू पालीवाल, अंकित खर्कवाल, राजेश जोशी, दीक्षित भट्ट, बसंत जोशी, गोलू गंगोला आदि शामिल रहे।

शेयर करे