September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

गोविंद वर्मा के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मांगे वोट

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। लोहाघाट नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न टोलियों के माध्यम से भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा के लिए वोट मांगे। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष बगौली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर वोट मांगे। कहा कि गोविंद वर्मा के कार्यकाल में लोहाघाट नगर विकास की ओर अग्रसर हुआ। गोविंद ने सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना को साकार किया चाहे वह पूर्व सैनिक हो पिछड़ा वर्ग हो। उनके मिलनसार व्यक्तित्व का उन्हें बार भी लाभ मिल रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर लोहाघाट की खड़ी बाजार, स्टेशन बाजार, मीना बाजार, पिथौरागढ मार्ग, गांधी चौक आदि स्थानों पर जनसंपर्क कर लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं ने लोगों से विकास के लिए भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। चुनाव प्रचार में नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, सतीश पांडेय, गिरीश कुंवर, सुभाष बगौली, आनंद अधिकारी, सतीश खर्कवाल, एलएम कुंवर, दीपक जोशी, मोहन पाटनी,नन्नू वर्मा, चन्द्रशेखर बगौली, जीवन गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।
शेयर करे