लोहाघाट ।
लोहाघाट नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी युवा रनजीत अधिकारी का चुनाव प्रचार रविवार को बारिश और कड़ाके की ठंड के बावजूद जारी रहा। उन्होंने आदर्श कॉलोनी और बोट हाउस के निकट चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोहाघाट में लोग परिवर्तन चाह रहे हैं। युवा प्रत्याशी होने के नाते उन्हें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलेगा तो नगर की मूलभूत समस्याएं जिसमें नगर की जमीन को फ्री होल्ड करवाना सीवर लाइन बिछाना पेयजल की समस्या हल करना उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की तैनाती को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे।

More Stories
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी