चम्पावत। जिले के विभिन्न स्थानों पर इन दिनों तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुए ने लफड़ा गांव में दुधारू गाय को मौत के घाट उतार दिया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। सिप्टी न्याय पंचायत के ग्राम पंचायत लफड़ा में तेंदुए ने सबिता देवी की दुधारू गाय को मौत के घाट उतार दिया। जिससे क्षेत्र में लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित को जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। कहा कि परिवार की स्थिति काफी कमजोर है।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल