प्रभु नेत्रालय खटीमा की ओर से दुर्गम क्षेत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांण में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से मरीज पहुंचे।
आंखों के शिवर में प्रभारी फार्मासिस्ट हरीश रावत की देख रेख स्वास्थ्य शिवर संपन्न हुआ। हरीश रावत ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र से मरीज पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि आंखों से ग्रसित गंभीर मरीजों का इलाज प्रभु नेत्रालय खटीमा में होगा जिसमें आने जाने की निशुल्क सुविधा है। मरीजो को निशुल्क दवा भी वितरित की गई।
इस दौरान ग्राम प्रधान चंद्रशेखर गड़कोटी,मदन सिंह बोहरा आदि ने शिविर में सहयोग प्रदान किया।
प्रभु नेत्रालय खटीमा की ओर से दुर्गम क्षेत्र टांण में लगा स्वास्थ्य शिविर

More Stories
कांग्रेस विधायक अधिकारी के बयान के बाद पाटी चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद पर जीतने वाले नारायण लाल बोले— मैं सीएम धामी का सेवक
पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा हारी पर जीत गए पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल
नवगठित नगर पंचायत पाटी से चारों वार्डों में परिणाम घोषित शांति देवी, बबलू पाटनी,नवल ने जीत दर्ज की