July 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

एक हथिया नौले के समीप राष्ट्रीय पशु टाइगर का शव मिलने से हड़कंप

चंपावत।
एक हथिया नौले के समीप जंगल में एक बाघ का शव मिला है के। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों और वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर डीएफओ नवीन पंत और एसडीओ नेहा चौधरी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने मौका मुआयना करने के बाद बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंपावत के पशु अस्पताल पहुंचाया।

प्रभागीय वनाधिकारी नवीन पंत और अन्य वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाघ की मौत की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी नेहा चौधरी को मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं।

ढकना गांव की कुछ महिलाएं मंजू देवी, रेखा देवी, विमला देवी, आरती, गणेशी आदि 8 जनवरी को लकड़ी लेने जंगल गई थी।

इसी दौरान उन्हें एक हथिया नौले के समीप जंगल में एक बाघ का शव नजर आया। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों और वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर डीएफओ नवीन पंत और एसडीओ नेहा चौधरी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने मौका मुआयना करने के बाद बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंपावत के पशु अस्पताल पहुंचाया।

डीएफओ नवीन पंत ने बताया कि नर बाघ की उम्र करीब 6 वर्ष और लंबाई करीब 7 फिट है। मौत आपसी संघर्ष में हुई है या किसी अन्य हादसे से, इसका पता नहीं चल सका है। शव में खरोंच के निशान हैं। बाघ की मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल सकेगा। अलबत्ता बाघ के DNA की जांच भारतीय वन्य जीव संस्था देहरादून में की जाएगी। जबविरा जांच के IVRI बरेली भेजा जाएगा।
बताते चलें कि 2 वर्ष पूर्व भी एकहथिया नौले के समीप चरा पत्ती लेने गई एक महिला को बाघ ने मौत के घाट उतार दिया था।

शेयर करे

You may have missed