September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

रीठासाहिब क्षेत्रान्तर्गत 11 कि.ग्रा. चरस तस्करी में फरार दूसरे अभियुक्त को भी रूद्रपुर से किया गिरफ्तार

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत।

थाना रीठासाहिब क्षेत्रान्तर्गत विगत वर्ष 11 किलोग्राम चरस तस्करी में फरार दूसरे अभियुक्त को भी रूद्रपुर, उधम सिंह नगर से किया गया गिरफ्तार*

एसपी अजय गणपति के निर्देश परमादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु *सभी थाना प्रभारियो* को निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में विगत वर्ष *थाना रीठा साहिब* क्षेत्रातर्गत कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष थाना रीठासाहिब के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा *चौकी बुड़म* क्षेत्र अंतर्गत मोटर साइकिल टैक्सी वाहन संख्या UK04TB-4226 अपाचे मे *अभियुक्त साहिल नेहरा पुत्र शमशेर सिंह,उम्र 22 वर्ष, निवासी H. NO- 624 निन्दाना, थाना महम, जिला रोहतक, हरियाणा के कब्जे से 11.200 किलोग्राम चरस बरामद होने पर अभियुक्त को *गिरफ्तार* किया गया था, घटना में सम्मिलित 3 अन्य अभियुक्तगण जो कि मौके से फरार हो गये थे, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।
6 जनवरी को पुलिस टीम द्वारा घटना में सम्मिलित *अभियुक्त जगबीर पुत्र जय सिंह,* निवासी किला जफरगढ़, थाना जुलाना, जिला जींद, हरियाणा उम्र 36 वर्ष को *हरियाणा राज्य* से गिरफ्तार किया गया ।

इसी मामले से संबंधित आरोपी परमजीत राठी पुत्र स्व.राजेंद्र सिंह, निवासी निदाना थाना महम जिला रोहतक को सिडकुल ढाल, रुद्रपुर, थाना ट्रांजिट कैंप, जनपद उधम सिंह नगर* क्षेत्र से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। तीसरी अभिव्यक्ति की गिरफ्तारी के प्रयास भी पुलिस कर रही है
पुलिस टीम में कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष रीठासाहिब, कानि0 वीर सिंह,कानि0 गिरीश भट्ट, एस0ओ0जी0 की टीम शामिल रही।

शेयर करे