April 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

चाकू बाजी की घटना में फरार चल रहे तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

चंपावत।
रोडवेज वर्कशाप टनकपुर के पास चाकू मारकर निर्मम हत्या को अन्जाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को किया गया घटना के 48 घण्टे के भीतर गिरफ्तार

… हत्या में प्रयोग चाकू को भी अभियुक्तगणों की निशान देही पर बरामद किया
चंपावत।
26 दिसंबर को कोतवाली टनकपुर जनपद चंपावत में वादी
देवेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र स्व. व्यास मिश्रा नि. वार्ड न० 5 नई बस्ती कोतवाली टनकपुर जनपद चम्पावत द्वारा तहरीरी सूचना देते हुए अवगत कराया कि उनके भाई नरेन्द्र मिश्रा की 03 अभियुक्तगण- हरीश भटट, आकाश पाटनी, धमेन्द्र कुमार उर्फ धरू द्वारा चाकू मारकरक हत्या कर दी गयी है। टनकपुर में तत्काल एफआईआर दर्ज की धारा 103 (1)/61 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा तत्काल घटना का अनावरण करने व घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त गण की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया था।
घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु व.उ.नि. सुरेन्द्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी कर मुखबिर खास की सूचना पर घटना में संलिप्त अभियुक्तगण क्रमशः हरीश भटट पुत्र गोपाल दत्त उम्र 55 वर्ष, धमेन्द्र कुमार पुत्र नरेन्द्र प्रसाद निवासी वार्ड नं उम्र 30 वर्ष को चौकी बूम क्षेत्र चिडियाघोल क्रिकेट मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त आकाश पाटनी पुत्र बसन्त कुमार पाटनी निवासी ककरालीगेट कोतवाली टनकपु उम्र 26 वर्ष को पूछताछ हेतु थाना लाया गया था। विवेचना के दौरान उक्त घटना कारित करने में अभियुक्त आकाश पाटनी उपरोक्त की भी संलिप्ता ज्ञात होने पर आकाश पाटनी को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के बताया गया कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित मृतक नरेन्द्र मिश्रा के साथ अभियुक्त हरीश भट्ट का दोपहर के समय पीलीभीत चुंगी के पास झगडा हुआ था शाम के समय अभियुक्त धर्मेन्द कुमार उर्फ धरू व आकाश पाटनी हरीश भट्ट की दुकान में गये जहां पूर्व से हरीश भट्ट व उसके दुकान में काम करने वाला दीपक राम उर्फ दिप्पू उर्फ अग्रेज पुत्र शेर राम निवासी नेपाली वस्ती मनिहारगोठ टनकपुर मौजूद था। उक्त चारों नें दुकान में बैठकर शराब पी तथा अभियुक्त हरीश भट्ट द्वारा जब अपने उक्त साथियों धर्मेन्द्र कुमार उर्फ धरू, दीपक राम उर्फ अंग्रेज, आकाश पाटनी को नरेन्द्र मिश्रा द्वारा स्वयं के साथ मारपीट की बात बतायी तो सभी के द्वारा नरेंद्र की हत्या की योजना बनाई गई इसके बाद उक्त सभी ने एक राय होकर योजनानुसार रोडवेज वर्क शाप के पास पहुंचकर और वहां पर मुख्य हाईवे में नरेन्द्र मिश्रा को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी ।सभी अभियुक्तगण गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार हो गये ।
अभियुक्त हरीश भट्ट की निशानदेही में उक्त घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त गण को आज रिमाण्ड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश कराया जा रहा है। अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली टीम में
सुरेन्द्र सिंह कोरंगा-व0उ०नि० कोतवाली टनकपुर राकेश कठायत-प्रभारी चौकी बूम, कमल कुमार, कोतवाली टनकपुर,आनन्द नेगी, कोतवाली टनकपुर नासिर हुसैन, कोतवाली टनकपुर
शामिल रहे।

शेयर करे