बुधवार को भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा की अध्यक्षता पर आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, पूर्व विधायक नानकमत्ता प्रेम सिंह राणा और रुद्रपुर के पूर्व मेयर रामपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनका फीडबैक लिया। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष और वार्ड सभासदों के लिए दावेदार की लोकप्रियता के बारे में जानकारी कार्यकर्ताओं से ली। प्रवेक्षक सुरेश जोशी ने बताया कि राय और प्रत्याशी के फीडबैक को पार्टी हाईकमान के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराएगी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। प्रदेश प्रवक्ता जोशी बताया कि फिलहाल अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों अपने नाम दिए हैं। जिन पर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10 महिलाओं ने दावेदारी की है जिसमें से आठ स्वयं पर्यवेक्षक से मिली । प्रमुख दावेदारों में गंगा खाती, प्रेमा पांडे, चंचला अधिकारी, ममता बर्मा, मणी प्रभा तिवारी, आशा तड़ागी, तनुजा पुनेठा, मोनिका बोहरा, कविता तिवारी, कविता गोस्वामी शामिल हैं।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक