June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

नगर निकाय चुनाव ..लोहाघाट में अध्यक्ष पद पर भाजपा से पांच दावेदार

नगर निकाय चुनाव ..लोहाघाट में अध्यक्ष पद पर भाजपा से पांच दावेदार

लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष और वार्ड सदस्य प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा पर्यवेक्षकों की टीम लोहाघाट पहुंची। इस दौरान करीब अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदार सामने आए।
बुधवार को लोहाघाट के एनेक्सी भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा की अध्यक्षता पर आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, पूर्व विधायक नानकमत्ता प्रेम सिंह राणा और रुद्रपुर के पूर्व मेयर रामपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनका फीडबैक लिया। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष और वार्ड सभासदों के लिए दावेदार की लोकप्रियता के बारे में जानकारी कार्यकर्ताओं से ली। परवेक्षक सुरेश जोशी ने बताया कि राय और प्रत्याशी के फीडबैक को पार्टी हाईकमान के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराएगी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। प्रदेश प्रवक्ता जोशी बताया कि फिलहाल अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी और पूर्व सभासद रेनू गड़कोटी शामिल रहीं। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने किया। इस मौके पर चुनाव प्रभारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर पांडेय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, सतीश पांडेय, रुप सिंह बोहरा, गिरीश उप्रेती, नरेश करायत, गिरीश कुंवर, गौरव पांडेय, भास्कर गड़कोटी, दीपक सुतेड़ी, जीवन गहतोड़ी, चन्द्रशेखर बगौली, गिरीश माहरा, बलवंत गिरी, भास्कर गड़कोटी, सूरज कुमार, दीपक गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
फोटो…
परिचय। लोहाघाट में नगर निकाय चुनाव को कार्यकर्ताओं से राय शुमारी करते पर्यवेक्षक

शेयर करे