September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

भाजयुमो ने संसद परिसर में राहुल गांधी व उनके समर्थकों पर सांसद प्रताप सारंगी, मुकेश राजपूत पर हमले का लगाया आरोप कहा लोकतंत्र के मंदिर में निंदनीय घटना

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। भाजयुमो ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर के विषय में गृह मंत्री अमित शाह को लेकर तमाम भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। संसद परिसर में राहुल गांधी व उनके समर्थकों द्वारा सांसद प्रताप सारंगी, मुकेश राजपूत पर शारीरिक हमला किया। तुलसीराम चौराहे में राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता टनकपुर के तुलसीराम चौराहे पर एकत्र हुए। कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में इस तरह की घटना निंदनीय और अस्वीकार्य है। देश इसे कभी माफ नहीं करेगा। इन घटनाओं से कांग्रेस का नकारात्मक चरित्र फिर एक बार जनता के सामने आ गया है। उन्होंने राष्ट्रपति व सभापति से ऐसे सांसदों को सदन से निलंबित करने की मांग की‌। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, महामंत्री मुकेश कलखुडिया, पूरन माहरा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, वरिष्ठ शिवराज कठायत, रोहिताश अग्रवाल, शशांक गोयल, हरीश हैसियत, मान बहादुर पाल, कुमुद जोशी, विपिन वर्मा, विद्या जुकरिया, सौरभ गुप्ता, भुवन कलौनी, हिमांशु पांडेय आदि भाजपाई मौजूद रहे।

शेयर करे