June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच बाराकोट के छीड़ा के पास हुआ हादसा 6लोग घायल, सेना के ट्रक से स्विफ्ट कार के उड़े परखच्चे

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट के छीड़ा के पास हुआ हादसा

चंपावत/बाराकोट। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और फौज के वाहन के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बच्चों सहित कार सवार 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर 28 नवंबर सुबह करीब 10 बजे चंपावत से पिथौरागढ़ को जा रही टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट के छीड़ा के पास हुआ हादसा
होने से कार सवार 2 बच्चों सहित कुल 6 लोग चोटिल हुए हैं। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चंपावत मे अपने सहकर्मी की शादी में शामिल होने आए पिथौरागढ़ जल निगम कर्मी बृहस्पतिवार पूर्वान्ह अपने एक दोस्त की स्विफ्ट डिजायर कार से पिथौरागढ़ को रवाना हुए। इसी दौरान एनएच पर बाराकोट के छीड़ा के च्यूरा उत्कृष्ट केंद्र के पास फौज के ट्रक से कार की सीधी भिड़ंत हो गई। कार में सतीश चंद्र भट्ट की पत्नी गीता भट्ट, उनके 2 बच्चे तथा 1 अन्य महिला प्रियंका भट्ट व उनका 1 बच्चा सवार था। कार सवारों को मामूली चोट आई। बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया दुर्घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके को रवाना कर दिया गया है।

शेयर करे