टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच में मानेश्वर के पास स्कूटी और बोलेरो वाहन की टक्कर में लो.नि.वि. संविदा कर्मचारी समेत पांच घायल
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत से करीब 7 किलोमीटर दूर मानेश्वर के पास हुई दुर्घटना में स्कूटी सवार लोक निर्माण विभाग के संविदा जेसीबी चालक आ रहे थे इसी दौरान अनियंत्रित बोलेरो कार ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए साथ ही बोलेरो में सवार चार लोग चोटिल हुए। सभी घायल लोहाघाट के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक 24 नवंबर की शाम करीब साढ़े तीन बजे मानेश्वर के पास स्कूटी सवार ललित मुरारी जो की लोक निर्माण विभाग में संविदा पर कर्मचारी हैं (39)वह लोहाघाट की तरफ आ रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बोलरो कार की चपेट में आ गया। टक्कर से स्कूटी सवार बुरी तरह घायल हो गया। इसके अलावा बोलेरो के हेम पाठक (47), कमला पाठक (45), ललित पाठक (42) के अलावा बोलेरो कार का चालक सतीश चंद (38) भी चोटिल हुए हैं। चंपावत जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्टेबिल है। दो घायलों का सीटी स्कैन कराया जा रहा है।

More Stories
कांग्रेस विधायक अधिकारी के बयान के बाद पाटी चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद पर जीतने वाले नारायण लाल बोले— मैं सीएम धामी का सेवक
पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा हारी पर जीत गए पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल
नवगठित नगर पंचायत पाटी से चारों वार्डों में परिणाम घोषित शांति देवी, बबलू पाटनी,नवल ने जीत दर्ज की