चंपावत। केदारनाथ और महाराष्ट्र चुनाव में हिंदुत्व की विजय पर न्याय देवता गोलू देवता मंदिर चंपावत में माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून के संस्थापक आचार्य डॉ.बिपिन जोशी के सानिध्य में गोलू देवता का विशेष धन्यवाद दिया।
मंदिर के महंत जोगिंदर ना और मुख्य पुजारी आचार्य बसंत वल्लभ पांडे ने विशेष पूजा अर्चना करवाई और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए प्रसाद और मंदिर की विभूति भेंट की। इस अवसर पर चंपावत व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास साह, डा मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, जगदीश गौड़ आदि शमिल रहे, गोलू देवता का प्रसाद और विभूति आचार्य डा. बिपिन जोशी मुख्यमंत्री को भेंट करेंगे उनके माध्यम से प्रधानमंत्री जी को भी प्रसाद भेजा जाएगा।

More Stories
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल