चंपावत। पिथौरागढ़ आर्मी भर्ती से वापस मध्य प्रदेश जा रहे 9 युवक जिनका लोहाघाट शिवालय मंदिर के पास एक्सीडेंट हो गया था। जिन्हें उपचार के लिए चंपावत जिला अस्पताल में लाया गया था। चंपावत व्यापार संघ के पदाधिकारी और स्थानीय लोगों ने घायल युवाओं की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल व्यक्तियों का हाल-चाल जाना और उन्हें गर्म कपड़े उपलब्ध करवाए। व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, महामंत्री हरीश सक्टा, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा ने सभी के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, आनंद अधिकारी आदि लोगों ने मदद की ।



More Stories
15 साल की उम्र में शादी, 7 साल तक पति ने बनाया बंधक… जनसुनवाई में छलका चंपावत की बेटी का दर्द
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि