September 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संगठन की हड़ताल 48 घंटे बाद समाप्त हुई

Dukan Ad
Dukan Ad

उत्तराखंड। 48 घंटे बाद खत्म हुई परिवहन निगम के कर्मियों की हड़ताल
जानकारी के अनुसार सचिव एवं आयुक्त परिवहन विभाग बृजेश कुमार संत ने बीते मंगलवार को शाम आठ बजे संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। वार्ता में राष्ट्रीयकृत मार्गों पर परमिट जारी करने के संबंध में जारी राज्य परिवहन प्राधिकरण के आदेश (14-10-2024) पर स्थिति स्पष्ट की गई।

अन्य मांगों पर जल्द लिया जाएगा निर्णय
सचिव ने कहा इस आदेश के तहत फ़िलहाल कोई नया परमिट जारी नहीं किया जाएगा। सचिव ने कर्मचारियों के बीच फैले भ्रम को दूर किया। सचिव ने आश्वासन दिया कि संयुक्त मौर्चा की अन्य मांगों पर सभी पक्षों से विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जा उपएगा. वार्ता के बाद संयुक्त मोर्चा के संयोजक अशोक चौधरी ने निगम कर्मियों की प्रस्तावित कार्य बहिष्कार को वापस लेने की घोषणा की।

शेयर करे