चंपावत। उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विवेकानंद विद्या मंदिर के पूर्व छात्र रहे वैभव कांडपाल का लोहाघाट विद्यालय में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय घोष स्वागत गीत और पुष्प वर्षा के साथ उनका विद्यालय में स्वागत हुआ। विद्यालय के अध्यक्ष से सतीश खर्कवाल भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष कृष्णानंद चौबे ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट किये । पूर्व प्रधानाचार्य पूर्व संभाग निरीक्षक जगदीश पांडे वह विद्यालय के वर्तमान प्रधानाचार्य द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। राजू गढ़कोटी और शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद ओली , मुन्नी खड़ायत ने अंग वस्त्र बैठकर उनका स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि वैभव कांडपाल ने हाई स्कूल वार्ता सूची में प्रदेश में आठवां इंटर में प्रदेश में वार्ता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उनके द्वारा आप पीसीएस परीक्षा मैं पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया गया।
इस दौरान वैभव कांडपाल ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में दूसरा स्थान पाने वाले वैभव कांडपाल के अपने स्कूल विवेकानंद विद्या मंदिर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

More Stories
ज्ञान केंद्र बना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई पाठशाला, डीएम ने की सराहना
ऑरेंज अलर्ट के चलते चम्पावत में बुधवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
चंपावत में ‘जैक्लीन नाशपाती’ की सफल खेती, किसानों के लिए बनी नई उम्मीद