चंपावत। योग विज्ञान विभाग की छात्रा मीनाक्षी पांडे व कविता पांडेय का हुआ प्लेसमेंट, टोक्यो में लहराएंगी योग का परचम
राज्य सरकार के विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा टेक्निकल इंटर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत दोनों छात्राओं का हुआ चयन विश्वविद्यालय के कुलपति एवं विभागाध्यक्ष ने दी बधाई।
योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की छात्रा मीनाक्षी पांडे व बनबसा चम्पावत की कविता पांडेय का विदेश में योग सिखाने हेतु प्लेसमेंट हुआ है। राज्य सरकार के विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, सहसपुर, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग,उत्तराखंड द्वारा टेक्निकल इंटर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत इनका चयन हुआ। प्लेसमेंट के प्रथम दौर में प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गयी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभागियों का द्वितीय दौर में साक्षात्कार लिया गया। इसके पश्चात प्रतिभागियों को विदेशी भाषा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मीनाक्षी व कविता 29 अक्टूबर को बेंगलोर से टोक्यो के लिए रवाना होंगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन चन्द्र भट्ट सहित समस्त प्राध्यापकों ने मीनाक्षी व कविता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

More Stories
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल
पानी की टंकी साफ करते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर मौत