चंपावत। टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार बंद होने से चंपावत और पिथौरागढ़ दो जिलों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दोनों जिलों में जहां व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं आम जनता भी महंगाई से त्रस्त है । दोनों जिलों में सब्जी फल के साथ दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं ।
शुक्रवार को चंपावत व्यापार संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने डेंजर जोन स्वाला का निरीक्षण किया। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के मुताबिक शनिवार की शाम तक एनएच के खुलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता मौके पर मौजूद हैं और कार्य पर नजर बनाए हुए हैं। शुक्रवार को ड्रिलिंग और जाल बिछाकर भूस्खलन को रोकने का प्रयास हो रहा है । साथ ही रैंप बनाया जा रहा है। मौसम के अनुकूल होन पर शनिवार शाम तक मार्ग के खुलने की उम्मीद है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और एनएच के अधिकारी लगातार मार्ग खोलने में जुटे हैं । इस दौरान व्यापार संघ चंपावत अध्यक्ष विकास साह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव पांडे महामंत्री हरीश सक्टा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल मौजूद रहे।

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी