September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मटियानी के नकेना में लापता किशोर जगदीश सिंह का शव मलबे में दबा मिला, SDRF ने कड़ी मशक्कत कर भारी मलबे के नीचे से निकला

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट ।
गुमदेश क्षेत्र के मटियानी गांव में भारी भूस्खलन से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि मलबे में लापता एक किशोर का शव आज शनिवार को मलबे में दबा मिला । एसडीआरएफ पुलिस की टीम ने राहत और बचाव अभियान चला कर कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सबको लापता जगदीश सिंह उम्र 17 वर्ष पिता मदन सिंह का शव मलबे से बरामद कर लिया। टीम को मौके पर पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह मटियानी के नकेला तोक में भारी बारिश से भवान सिंह, मान सिंह और दिवान सिंह के मकान में मलबा आ गया। आनन फानन में परिवार के लोग इधर उधर भागे। ग्राम प्रधान अनिता देवी और गांव के गंगा सिंह ने बताया कि दिन के वक्त मलबे में दबी एक महिला और बच्चों को निकाल लिया गया था। उन्होंने बताया कि एक महिला मलबे में दबाने से महिला की मौत हो गई थी जबकि एक किशोर लापता था। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार देर शाम 55 वर्षीय शांति देवी का शव मलबे से निकाला लिया गया था। बताया कि 17 वर्ष के किशोर जगदीश सिंह बोहरा के शव को भी मलबे से शनिवार को निकाल लिया है।

शेयर करे