चंपावत में धर्मशिला घाट, टनकपुर में काकर घाट एवं लोहाघाट में ऋषेश्वर घाट में हुए ऋषि तर्पण
-ऋषि तर्पण कर धारण की नई जनेऊ, जिले भर में सम्पन्न हुए अनुष्ठान
चंपावत। हरतालिका तृतीया पर्व पर जिले भर में तिवारी समुदाय के लोगों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया। सुबह पवित्र घाटों पर उपाकर्म कर नई जनेऊ धारण की। इस दौरान ऋषि तर्पण के साथ विभिन्न अनुष्ठानों के साथ पूजा अर्चना की गई। बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। बदले में भाइयों ने बहनों को सुरक्षा का वचन दिया। पर्व को लेकर चंपावत, लोहाघाट एवं टनकपुर में सुबह से ही काफी उत्साह रहा।
गुुरुवार को पूरे जिले में इस समुदाय के लोगों ने परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व मनाया। टनकपुर में पूर्णागिरि धाम के तिवारी समुदाय के पुजारियों ने काकर घाट में विधि विधान से उपाकर्म कर जनेऊ बदले। पुरोहित कुलदीप कुलेठा ने धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न किए। इस मौके पर पंडित किशन तिवारी, दुर्गादत्त तिवारी, नेत्र बल्लभ तिवारी, सुरेशस तिवारी, गिरीश तिवारी, सतीश तिवारी, त्रिलोचन तिवारी, घनश्याम तिवारी, संजय तिवारी, महेश तिवारी, कैलाश तिवारी, संजय तिवारी, महेश तिवारी, जगदीश तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे। इधर चंपावत में गंडकी नदी में स्थित धर्मशिला घाट पर तिवारी और त्रिपाठी समुदाय के लोगों ने उपाकर्म कर नए जनेऊ धारण किए। घरों में भी विशेष पकवान तैयार किए गए। लोहाघाट के ईड़ाकोट गांव में भी तिवारी समुदाय के लोगों ने शिव मंदिर में उपाकर्म किया। पुरोहित भुवन पांडेय ने धार्मिक कार्य सम्पन्न कराए। बाराकोट ब्लाक के डोबाभागू में भी तिवारी समुदाय के लोगों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया।
More Stories
सिखों के सुप्रसिद्ध धाम रीठा साहिब में सलाना जोड़ मेले का हुआ शुभारंभ
पोक्सो एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
गुरुद्वारा रीठासाहिब में जोड़ मेले का सोमवार को शुभारंभ, तैयारियां पूरी