April 24, 2025

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पंचायत संगठन ने 2 वर्ष का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर गोरल मंदिर में लगायी अर्जी

पंचायत संगठन ने गोरल मंदिर में लगायी अर्जी
आश्वासत:दो वर्ष कार्यकाल को धामी ही बढ़ाएंगे
संगठन को पूरा भरोसा, चम्पावत विधान सभा के पंचायत प्रतिनिधि निभाएंगे मुख्य भूमिका निभाए
2511 सदस्य भेजेंगे सीएम को मांग के समर्थन में पोस्टकार्ड
पिथौरागढ़।
चंपावत।  उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन की संवाद यात्रा बुधवार को मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत पहुंची। संगठन ने न्याय के देवता गोरल मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ण होने के लिए एक अर्जी

भी लगाई। कहा कि मनोकामनापूर्ण होने पर पूजा अर्चना के साथ भंडारा होगा। जिसका उद्घाटन भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही करेंगे।
संगठन ने कहा कि उसे पूर्ण भरोसा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उनकी मांग को अवश्य पूरा करेंगे। क्योंकि मांग को पूर्ण करने के लिए संवैधानिक मार्ग पहले से तैयार हैं।
विधानसभा चम्पावत के पंचायत के प्रतिनिधियों से भी अपील की गई थी वह मुख्यमंत्री से रोज एक-एक फोन करके तथा जिले के 2511 सदस्य एक पोस्टकार्ड भेज कर इस मांग पर पंचायत सदस्यों के पक्ष में फैसला लेने का अनुरोध भी करेंगे।
आज से 13 दिन पूर्व रुद्रप्रयाग जनपद के मुख्यमंत्री ऊखीमठ ब्लॉक के ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदार का आशीर्वाद लेकर शुरू हुई।
संगठन के सदस्यों ने गोरल मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की ओर संगठन की ओर से अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए गोलू के दरबार में एक मनोकामनापूर्ण करने की अर्जी दाखिल की।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला मनोज सिंह अध्यक्ष ने संवाद यात्रा की सदस्यों का जोरदार स्वागत किया संगठन की मोहन सिंह तड़ागी ने यात्रा दल का स्वागत किया।
संगठन के प्रदेश संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा कि जब- जब भी मुख्यमंत्री से मिले, मुख्यमंत्री इस मांग को पूर्ण करने के लिए हमेशा संवेदनशील दिखे है।
इसलिए मुख्यमंत्री ने एक माह की समय अवधि में परीक्षण करने के लिए तय किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस मांग के संवैधानिक होने के समस्त दस्तावेज सौंप गए है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो भी सुलभ मार्ग हो सकता है, उसे अपनाया जाएगा। इसलिए संगठन को भरोसा है कि मुख्यमंत्री इस मांग पर ऐतिहासिक फैसला लेंगे।
ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को भारत की राजनीति में धाकड़ धामी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून, नागरिक संहिता जैसे कानून लाकर राज्य के मुख्यमंत्री देश भर में कड़े फैसले लेने की छवि बनाई है।उन्होंने कहा कि चंपावत विधानसभा का एक-एक त्रिस्तरीय पंचायत के सदस्य को मुख्यमंत्री से सम्पर्क कर कर इस मांग को पूर्ण करने के लिए मुख्य भूमिका निभाएगें।
जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रकाश राय ने कहा कि जिला पंचायत भी इस आंदोलन के साथ है। कहा कि संगठन का जो फैसला होगा, चम्पावत के त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य संगठन के साथ खड़े रहेंगे। तीन साल तक जिला योजना समिति का गठन नहीं हो पाया है। इससे जिला पंचायतों को भारी नुकसान हुआ है।
ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, बाराकोट के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र अधिकारी,पिथौरागढ के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन, रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, सितारगंज के अमरजीत, खटीमा से पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर ब्लॉक के अध्यक्ष पंकज पोखरियाल, ऊखीमठ के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष सिंह रावत, खटीमा के कुलवीनदर कौर, प्रदेश उपाध्यक्ष खीमानंद बिनवाल, नारायण सिंह फर्त्याल, खट जगत सिंह, देव प्रकाश चंद्र, लालमणी भट्ट, अनिल चंद्र, पूजा जोशी, भीम दत्त, रोहित भट्ट, बालम सिंह, तुलसी देवी, सुनीता देवी, रोहित भट्ट, मदन बोरा, चंद्र शेखर गडकोटी, युगल किशोर धोनी, कमल किशोर आदि उपस्थित रहे।
संचालन भुवन चौबे ने किया।

शेयर करे