चंपावत। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या शनिवार को चंपावत जिले के एकदिवसीय भ्रमण पर पंहुची। जहाँ उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के घर पंहुच कर उन्होंने हिमेश कलखुडिया के पिता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के पिता स्व. शिरोमणि कलखुड़िया का निधन पर उनके आवास ललुआपनी रोड, चंपावत पहुंच कर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने शोकाकुल परिवार जनों को इस दुख की घड़ी में ढ़ाढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान देते हुए शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा शिरोमणि जी आखिरी वक्त तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में आगे रहे। उनके जाने से समाज को एक बड़ी क्षति हुई है। हिमेश कलखुड़िया के पिताजी शिरोमणि कलखुड़िया का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार