September 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बेलखेत के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त बाल बाल बचा चालक

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। बेलखेत के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाईमें जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया चालक ने कूद  कर अपनी जान बचा ली। चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल ने बताया कि बेलखेत के पास टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माण कार्य में लगी आरजीबीएल कंपनी का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। समय रहते ट्रक चालक ने  छलांग लगा दी और उसे मामली खरोंच आई और बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

शेयर करे